प्रदेश में भारी बारिश के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, शुक्रवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद जिलाधिकारी ने एहतियातन अवकाश घोषित किया।


कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
लगातार बारिश और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों और संबंधित अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जलभराव एवं नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है।