केदारनाथ पैदल मार्ग पर अस्थाई दुकानों के संचालक और टेंट संचालक गुस्से में हैं। गुस्से की वजह है मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग की वह विज्ञप्ति, जिसमें पैदल मार्ग पर 800 कैंटीन/कच्ची दुकानों और 1200 टेंटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से कराने का जिक्र किया गया है। जबकि पूर्व से पैदल मार्ग पर अस्थाई दुकानों और टेंटों का संचालन करते आ रहे लोगों का कहना है कि प्रशासन उनके पेट पर लात मारने पर तुला है और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सौरभ भट्ट ने चेतावनी दी है कि यदि सुबह 10 बजे तक विज्ञप्ति को निरस्त नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन केदारघाटी में छेड़ा जाएगा।
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की विज्ञप्ति को लेकर अस्थाई दुकान संचालकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी भेजा है। जिसमें कहा गया है कि सालों पहले प्रशासन ने पैदल मार्ग पर अस्थाई दुकानों और टेंट संचालन के लिए उन्हें स्थान आवंटित किए थे।
जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और शासन की होगी। ज्ञापन में चेताया गया है कि यदि लॉटरी की विज्ञप्ति को 17 मार्च सुबह 10 बजे तक निरस्त नहीं किया गया तो वृहद स्तर पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन की प्रति केदरनाथ क्षेत्र की विधायक आशा नौटियाल के साथ ही मंडलायुक्त गढ़वाल और जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को भी भेजी गई है।