Dr. Ajay Mohan Semwal
भाजपा ने कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सीएम धामी द्वारा ऑपरेशन प्रहार चलाने का स्वागत किया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने राजधानी में पूर्व सैन्य अधिकारी के साथ हुई घटना पैर दुख जताते हुए कहा, पार्टी अराजक एवं अपराधी तत्वों पर कड़े से कड़े ऐक्शन में पूरी तरह साथ है। वहीं विपक्ष से भी इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करने का आग्रह किया है।
पार्टी मुख्यालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने राजधानी में रोडरेज की घटना के दौरान हुई फायरिंग में सेवानिवृत ब्रिगेडियर की मौत को बहुत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस पूरे प्रकरण को चिंताजनक मानते हुए, पार्टी भी जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के पक्ष में है। हमें विश्वास है कि जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करने वाली हमारी सरकार शीघ्र सभी दोषियों को कानूनी प्रक्रिया से सख्त सजा सुनिश्चित करवाएगी। सरकार के साथ पार्टी भी दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है और उनकी हर यथासंभव मदद करेगी।
उन्होंने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ, सीएम धामी द्वारा ऑपरेशन प्रहार की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा राज्य में अपराधियों, हुड़दंगियों और अराजक तत्वों पर अलर्ट की दृष्टि से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिससे समय रहते इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर रोक या कमी लाना संभव होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि देवभूमि की शांत फिजा और माहौल को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। वहीं उन्होंने ऑपरेशन प्रहार जैसे अभियानों को लगातार संचालित किए जाने कर भी जोर दिया। ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों उत्पन्न न हो और घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सके।
उन्होंने इस पूरे गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण को लेकर जारी बयानबाजियां को भी उचित नहीं ठहराया। कहा, घटना बहुत दुखद, जिस पर पुलिस प्रशासन कठोरतम करवाई कर रहा है। मुख्यमंत्री ने वे विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं ऐसे में सभी को थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। विशेषकर उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने का आग्रह किया है। क्योंकि ऐसी दुखद घटना को किसी राजनीतिक नफा नुकसान के पैमाने पर आंकना और गैरजिम्मेदार टिप्पणी करना सर्वथा अनुचित है।